किसी के ख्वाब किसी की ज़िन्दगी का अन्धेरा |
हिन्दुस्तान में हर लडकी अपने बचपन से एक ही ख्वाब देखते हुये जीती है कि एक दिन सफेद घोडे पर एक राजकुमार आयेगा और उसकी दुनिया बदल देगा वो सारी खुशियाँ उसके दामन में बिखेर देगा जो शायद इस पूरी कायनात में मौजूद ही नहीं हैं सच कहूँ लडकियों का क्या है सपने देखती हैं गुनाह तो नहीं करती पर ये गुनाह बन जाता है क्योंकि दुनिया में हर उस इन्सान को ये सपना पता होता है जो उसे हमेशा खुश देखना चाहता है और उसे खुश देख्नने के लिये वो उसका ये ख्वाब भी पूरा कर देना चाहता है और बस इस एक ख्वाब को हक़ीकत का आईना दिखाने के लिये वो बहुत कुछ भूल जाता है उसकी ज़िन्दगी का एक अहम दौर निकल जाता है वो राजकुमार बनने में जिसकी तमन्ना उसकी तमन्ना को है जो खुशियाँ मौजूद ही नहीं उन्हें खोजने वो निकल पडता है , और बदले में अपनी खुशियाँ लुटा बैठता है जो हौंसले दुनिया जीत सकते हैं वो एक अदना सी लडकी के आगे सब कुछ हार जाते हैं क्या कहे इसे ये दुनिया ही ऐसे बनायी गयी है , कि यहाँ अपने को जलाकर इन्सान दुसरे की सर्दी को आग दिखाना चाहता है... शायद मैं भी ... सब जानने के बावज़ूद भी...