Posts

मेरी दैनन्दिनी

खुदा निगेहबान हो तुम्हारा, धड़कते दिल का पयाम ले लो. तुम्हारी दुनिया से जा रहे हैं , उठो हमारा सलाम ले लो. अपनी डायरी के कुछ पन्नों को सार्वजनिक करने का मन कर रहा है.. कोशिश करुँगा कि किसी को क्षति पहुँचाये बिना ये काम कर सकूँ... घटनाओं के विवरण वाले पृष्ठ कम से कम रहें , ऐसा मेरा प्रयास रहेगा... लोगों के नाम यथासम्भव समान रखने का प्रयास करूँगा पर आवश्यकता पड़ने पर छ्द्म नामों का सहारा लेना मेरी मज़बूरी रहेगी... इस सबके पीछे मेरी मंशा सिर्फ़ अपने आपको पहचानने की है.. किसी को ठेस पहुँचाने या नीचा दिखाने की कतई नहीं......

सफ़र की मज़बूरी... या सिर्फ़ मज़बूरी का सफ़र???

न्यूयॉर्क में सर्दियाँ शुरू हो गयी हैं। तेज भागती यहाँ की ज़िन्दगी में आने वाले समय की परछाई साफ़ नज़र आने लगी है. आने वाले समय का ठहराव दिखने लगा है. काफ़ी समय बाद आज सोच रहा हूँ कि यहाँ के अपने अब तक के अनुभवों को लिखा जाये. आज से कोई ६ या ७ हफ़्तों पहले जब नेवार्क एअरपोर्ट पर उतरा था, तो एक धुकधुकी सी थी मन के किसी कोने में, मुझे रत्ती भर भी अन्दाजा नहीं था कि ज़िन्दगी कितनी अलग हो सकती है यहाँ पर, एअरपोर्ट पर उतरा तो एक अफ़्रिकन टैक्सीवाले ने मुझसे पूछा -"यू नीड ए टैक्सी ?". मैनें उसे अपने गन्तव्य के विषय में बताया तो उसने कहा "फ़ोर्टी फ़ाइव डॉलर.." इससे पहले मैं उससे कुछ कह पाता कि एक आवाज ने मेरा ध्यान अपनी और खींचा " जर्सी सिटी जाना है क्या? " बात हिन्दी में पूछी गयी थी, तो बताने की जरूरत नहीं कि मैंने कौन सी टैक्सी ली होगी । मुझे आश्चर्य हो रहा था कि मैंने ऐसा क्यों किया ?, सिर्फ़ १८ घन्टे के सफ़र ने मुझे भाषावादी और क्षेत्रवादी बना दिया. न्यूयॉर्क की धरती पर मेरा लिया हुआ पहला निर्णय था ये वो भी भाषावादिता की परिधि में। खैर, एक बात है...भारत औ...

मुझे चाँद चाहिये : Platonic love

बहुचर्चित वेबसाईट " विकीपीडिया " पर प्लेटोनिक प्रेम की परिभाषा कुछ इस तरह से दी गयी है; Platonic love in its modern popular sense is a non-sexual affectionate relationship, especially in cases where one might easily assume otherwise. A simple example of platonic relationships is a deep, non-sexual (i.e. overtly romantic) friendship, not subject to gender pairings and not excluding close relatives. प्लेटोनिक प्रेम ......... ये शब्द हमेशा दिल में कहीं कौंधता रहा है मेरे। और अक्सर मैंने कोशिश की है, कि आखिर मैं समझ सकूँ प्रेम के उस अनुपम रूप को जिसकी व्याख्या कर पाना हर लेखक के लिये हमेशा असम्भव सा रहा है। जगजीत सिहं की गज़ल " शायद मैं ज़िन्दगी कि सहर " की चार पंक्तियाँ शायद प्लेटोनिक प्रेम की सही ढंग से व्याख्या कर पायी हैं । "ताउम्र ढूंढता रहा मंजिल मैं इश्क़ की , अन्जाम ये कि गर्द-ए-सफ़र लेके आ गया। " इसी कड़ी में कुछ वर्ष पहले सुरेन्द्र वर्मा जी का उपन्यास " मुझे चाँद चाहिये" पढ़ा था । और उस एक उपन्यास ने मुझे विश्वास करने पे मज़बूर क...

नफरत है मुझे

नफरत है मुझे, ज़िन्दगी के उन अहसासों से. जो पल पल मुझे यकीन दिलाते हैं, कि मैं हर कदम एक झूठ के साये में चल रहा हूँ. ये जीवन एक मिथ्या के अलावा अगर कुछ है,तो मैं उस पहलु को छूना चाहता हूँ. और शायद इसीलिये मैं कब से भटक रहा हूँ काल के चक्रव्युह में. मुझे खुद नहीं पता कि इस सफर की मंजिल कहाँ है. क्या पता मेरा ये सफर एक अच्छे मुकाम पे पहुँच सके. क्या पता मेरी आखिरी साँस एक सच के साये में आकार ले पाये, शायाद सबसे विशाल सत्य आखिरी सत्य हो ;

पर एक पल की प्रीत ना पाते

Image
कुछ तो होता पास अपने, जो कभी लुटा ना पाते, कोई तो याद चुभती इतनी , कि कभी भुला ना पाते, कोई तो बात इतनी कड़वी होती, कि किसी को सुना ना पाते, कोई तो होता खुश इस कदर, कि हम भी उसे रुला ना पाते. ख़ुशियों की होती इतनी कीमत, कि किसी को चुका ना पाते, कोई तो रात होती इतनी अभागी, कि किसी को सुला ना पाते, आसूं बहते रोज़ यूं ही, मगर इन आखोँ को सुजा ना पाते, कोई तो आग जलती सीने मे, जिसे चाहकर भी बुझा ना पाते. कोई तो सबक होता ऐसा, जिसे किसी को सिखा ना पाते, कोई तो ज़ख्म होता इतना गहरा, कि कभी तुम्हें दिखा ना पाते, कभी तो मरता वक़्त युं भी, कि तकदीर से भी ज़िला ना पाते, कोई तो बिछुड़ता इस कदर, कि उमर भर फ़िर मिला ना पाते. कोई ज़ुर्म किया होता ऐसा, कि उसकी हम सज़ा ना पाते, पाते दुश्मनी हर जगह, पर दोस्त से कभी दगा ना पाते, कोई तो दर्द होता किसी कोने में, कि कभी बता ना पाते, कोई तो खुशी बन जाती इतनी बडी, कि आखोँ से भी जता ना पाते. ख़ुशी छायी होती हर चेहरे पर, और कहीं कलह ना पाते, किसी के दिल में रह पाते, फ़िर चाहे स्वर्ग में जगह ना पाते, जानते काश अपने दिल के सारे राज़, चाहे खुद...

चले जाना शौक से

चले जाना शौक से , जहाँ शायद हम ना हो. दर्द तो होगा पर देखना , कहीं आँखे नम ना हो. मुस्कराना यूं ही , नाम जो मेरा सुन लो कभी, ये एक वादा कर लो , तो शायद मुझे भी गम ना हो.

अर्थ का अनर्थ सही

होश में किसी के, ना किसी के ख्वाब में, संगीत मे किसी के, ना किसी की ताल में, ये ज़िन्दगी लिखी हुयी कभी कहीं ना मिली, ना किसी के हाल पे, ना काल के कपाल पे. खोजा इसे मैंने, हर प्रवत के भाल पे, दिखी कहीं नही मगर, ज़िन्दगी की चाल ये, बुझ गयी तमन्ना इस ज़िन्दगी को सीखने की, ये सोच मे मिली मुझे ना किसी खयाल में. मेरे साथ ही शायद ,खत्म हो बवाल ये, जवाब कुछ मिले, मगर रह जायेगा सवाल ये. मैं मर जाउँगा मगर इसी उम्मीद से कि, क्या पता मुझे मिले, ये मौत के हि गाल पे . अर्थ का अनर्थ सही, सब कुछ ही व्यर्थ सही. पाने कि हसरत बुझी नहीं, होंसले कहीं गर्क सही. - पंकज बसलियाल